जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन, उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता) द्वारा विशेष योग्यजनों के कुल 14 परिवादों की सुनवाई की गई। शर्मा ने बताया कि राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन न्यायालय में कुल 14 परिवादों की सुनवाई नियत की गई और सुनवाई के साथ परिवादों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। सुनवाई में प्रार्थी तथा संबंधित विभागों से आये प्रतिनिधि राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन न्यायालय में उपस्थित हुये।

0 टिप्पणियाँ