40 डिग्री पारा, एक घड़ा पानी और घंटों इंतजार : तस्वीर केरू में बाग बेरा की है, यहां पेयजल सप्लाई का दिन तय नहीं। 10-10 दिन पानी नहीं आता। 40-42 डिग्री पारे के बीच चिलचिलाती धूप में महिलाएं व बच्चे एक घड़े-बाल्टी पानी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। कई महिलाएं दूरदराज जाकर पानी लाने को मजबूर हैं।
बूंद-बूंद के लिए रोज प्रदर्शन
बनाड़ में भी पानी को लेकर हाहाकार मचा है। 10-15 दिन में एक बार सप्लाई हो रही। लोग महंगे दाम पर टैंकर मंगवा रहे। पीएचईडी की तीनों टंकियां सूखी है। लोग रोज प्रदर्शन को मजबूर हैं।
पानी पेंदे तक पहुंचा, मछलियां मर रही
बनाड़ गांव के तालाब का पानी पेंदे तक पहुंच चुका है। पिछले मानसून में औसत से भी कम बारिश होने से ये तालाब लगातार सूख रहा है। पानी की कमी से इसकी मछलियां दम तोड़ने लगी हैं। मृत मछलियों के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू के साथ बीमारियां भी फैल रही है।


0 टिप्पणियाँ