बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को बीकानेर मे रेस्क्यू कर महाजन थाना क्षेत्र में कंवरसेन लिफ्ट नहर मे डुबे एक युवक के शव को 2 दिन के लगातार प्रयास के बाद घटनास्थल से लगभग पाँच किलोमीटर दूर खोज निकाला । मृतक की पहचान आमिर खान पुत्र सतार खान उम्र - 23 निवासी मुन्सरी, नोहर जिला हनुमानगढ़ के रूप मे हुई है। SDRF राजस्थान के सेनानायक पंकज चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर कवरसेन लिफ्ट नहर में 25 फरवरी को डूबे युवक को बाहर निकालने के लिए SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा कड़ी मेहनत के उपरांत नहर से 23 वर्षीय युवक के शव को खोज कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
 स्थानीय नागरिकों एवं स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व एडीशनल एसपी अमित बुदानिया ने पत्र लिखकर और फोन पर वार्ता कर तत्काल टीम भेजने की बात कही। साथ ही मर्डर की आशंका जताई गई। जिस पर टीम द्वारा दो दिन सघन अभियान चलाकर शव को प्राप्त किया गया।