जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जीएनएम प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु 23 और 24 मार्च को ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर चयन समिति द्वारा अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों  की सूची विभागीय वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। निदेशक अराजपत्रित मुकुल शर्मा ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को वांछित दस्तावेजों के साथ में आवंटित प्रशिक्षण केंद्र पर दिनांक 30 मार्च तक आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करनी है।