मंडरायल-महेंद्र पाल।
करौली जिला अग्रवाल समाज के चुनाव रविवार को मंडरायल उपखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गोपाल लाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी मंगल के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के दो नामांकन जमा हुए लेकिन मूलचंद गुप्ता के नाम पर सहमति बनने से मूलचंद गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओपी मंगल ने बताया कि जिला अग्रवाल समाज के 16 पदों के लिए निर्धारित समय पर 19 आवेदन जमा हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सपोटरा से अशोक बजाज तथा करणपुर व हाल निवासी करौली से मूलचंद गुप्ता ने आवेदन किए। जिनमें से अशोक बजाज ने अपना नामांकन वापस लेने से मूलचंद गप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल कुमार बंसल, जिला महामंत्री जयेश अग्रवाल, जिला महामंत्री जयेश अग्रवाल, जिला मंत्री देवानंद गुप्ता,संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री मोहनलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदनमोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिंडौन गंगासहाय गुप्ता, करौली से अरुण कुमार गुप्ता, सपोटरा से संतोष गुप्ता, नादौती से विशम्भर दयाल गुप्ता, टोडाभीम से रामवतार गुप्ता, मंडरायल राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, मासलपुर से कृष्ण कुमार मित्तल, सूरोठ से जयप्रकाश गोयल को निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित पत्र देकर शपथ दिलाई गई। मंच का संचालन व्याख्याता पूरणलाल गुप्ता, व प्रवीण बिंदल ने किया। मंडरायल इकाई सहित सभी अग्रवंधुओं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।उन्होने बताया के चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने में कैलाश चंद गुप्ता भगत, दिनेश चौधरी, रमेश गर्ग, अरविंद अग्रवाल, सतीश नागरिया, विशंभर दयाल बंसल, वृद्धिचंद मित्तल, गोवर्धनदास मित्तल, पूरणलाल गुप्ता,रोहित गुप्ता का पूरा सहयोग रहा। वहीं भामाशाह अतुल मित्तल ने नव निर्वाचित पदाधिकारी व अतिथियों का माला साफा पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।नवनिर्वाचित जिलाअध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने कहा कि वह नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ समाजहित व समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। समाज जब जहां पर बुलाएगा वह तत्काल उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल ने समाज के लोगों को समाज को आगे बढाने के लिए सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति में बढचढकर हिस्सा लेने की अपील की।साथ ही समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाते हुए उच्च पदों पर आसीन कराए। इस मौके पर मंडरायल अध्यक्ष भैरोंलाल मित्तल, महामंत्री महेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष नरोत्तम बंसल, तहसील अध्यक्ष कस्तूर चंद गुप्ता, युवा अध्यक्ष हरिमोहन मित्तल, मंत्री रिंकू बंसल, टोडाभीम से राजेन्द्र गुप्ता, पूरणचंद गुप्ता, नेमीचंद अग्रवाल सहित जिलेभर के अग्रबंधु उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ