श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने श्रीगंगानगर जिले में बिंझबायला मंडल के शक्ति केंद्र मांझूवास- नरसिंहपुरा के बूथ संख्या 222 पर पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि डॉ सतीश पूनिया के इस अभियान के शुभारंभ के साथ ही पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का आगाज महापुरुषों के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन और वन्देमातरम से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मजबूत स्तंभ है। पूनिया ने कहा कि राजस्थान भाजपा संग़ठन की बूथ स्तर तक की सरंचना पूरी हो चुकी हैं। अब पन्ना प्रमुख अभियान शुरू कर सभी 52 हजार बूथों पर 11लाख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा की 11 लाख कार्यकर्ताओं की यह फौज राजस्थान की भ्रष्टाचारी और दम्भी कांग्रेस सरकार का सामना करने के लिए तैयार होगी। 2023 में लोकहित के लिए हम कांग्रेस की इस अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पूनिया ने कहा कि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और एक मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है।कार्यक्रम में नरसिंहपुरा शक्ति केंद्र के पन्ना प्रमुखों को पटका पहनाकर डॉ सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़, मण्डल अध्यक्ष प्रेम झटवाल, शक्ति केंद्र सयोंजक सतपाल मांझू, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश बिश्नोई जोड़किया, बूथ अध्यक्ष रूपराम मांझू, पन्ना प्रमुख हरी गोदारा मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, विधायक बलवीर लूथरा, संतोष बावरी, पूर्व विधायक लालचंद, राजेंद्र भादू, शिमला बावरी, जुगल डुमरा, पृथ्वी राज सोलंकी, जिला महामंत्री सरदूल सिंह कंग व एडवोकेट अविनाश डाबी, सतपाल कासनिया, श्याम धारीवाल, संजय महिपाल, हनुमान गोयल, डॉ बृजमोहन सहारण, सहित अनेक नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने किया।

0 टिप्पणियाँ