जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान दिवस पर आज प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, जैव विविधता, आकर्षक पर्यटन स्थलों जैसी विशिष्टताओं के कारण राजस्थान देश में अनूठी पहचान रखता है। साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं यहां के कण-कण में रची-बसी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना से अब तक राजस्थान ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं। विकास की प्रक्रिया को लगातार गति देते हुए हमारी सरकार प्रदेश को नित नई ऊंचाइयो तक पहुंचा रही है।गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध और खुशहाल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस के अवसर पर आज प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजस्थान भौगोलिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की विविधता से अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि भक्ति और शक्ति का ऐसा अनूठा संगम है, जिसके कण-कण में त्याग, तपस्या, वीरता और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं।राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की सद्भाव की संस्कृति को सहेजने और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ताकि प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहे।
विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने राजस्थान दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डॉ. जोशी ने कहा है कि हम सभी को मिल-जुलकर राजस्थान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभानी है।

0 टिप्पणियाँ