चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
यूं तो अस्पतालों को इलाज के लिए जाना जाता है। लेकिन अब लापरवाही का आलम यह है कि नशे के प्रतिबंधित भांग के पौधे अस्पताल परिसर में ही लगे हुए मिले। उस पर भी हालात यह की अस्पताल के जिम्मेदारों को इस मामले में जानकारी नहीं है और जब पुलिस ने कार्रवाई की तो सहयोग भी नहीं किया गया।
दरअसल मामला चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड मुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां खुद ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय के प्रभारी डॉ राम अवतार जायसवाल खुद बैठते हैं। लेकिन उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि उनके अस्पताल के परिसर में अवैध रूप से नशे के रूप मे प्रयोग किए जाने वाले अवैध पौधे उगे हुए हैं। पुलिस उप अधीक्षक भदेसर शिप्रा भारद्वाज ने मय जाप्ता मौक़े पर पहुंच कर देखा की भाँग के कुछ अवैध पौधे अस्पताल परिसर मे उगे हुए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर क्यारी में लगे 102 पौधे पुलिस को मिले हैं।
जिसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कारवाई के दौरान पुलिस को किसी प्रकार का सहयोग अस्पताल से नहीं मिल पाया है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर ये यह पौधे किसके द्वारा यहां लगाए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान प्रभारी डॉक्टर रामावतार पुलिस के साथ उलझते हुए दिखाई दिए।

0 टिप्पणियाँ