चितौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौडग़ढ़ मे कोरोना संक्रमण के बाद लगे प्रतिबंधों के चलते विगत 2 वर्षों से विशाल जोहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार बड़े स्तर पर यह आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाज के महिला पुरुष शामिल हुए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पंजाब के पूर्व राज्यपाल बी पी सिंह बदनोर, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह,  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समारोह में मौजूद रहे।
 इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान समाज जनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित जोहर स्थली पर हजारों वीरांगनाओं ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया था उन्हीं को याद करने के लिए राजपूत समाज की ओर से प्रतिवर्ष विशाल जोहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाता है।
 जिसमें सभी ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी जाती है। ऐसी वीर भूमि को सभी नमन करने के लिए यहां पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि हम सभी इस ऐतिहासिक और वीर भूमि पर एकत्रित हुए हैं। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि यह गर्व का विषय है पहली बार आयोजन में शामिल हुई है। अब लगातार इस आयोजन में शामिल होना चाहेंगे। इस दौरान राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार के जरिए चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी लगातार प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में यदि कोई आवश्यकता होगी तो वह भी क्षेत्र के विकास के लिए तैयार हैं।