जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर के झोटवाडा में युवा समाजसेवी स्व.जितेन्द्र बागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक विजय बागड़ा ने बताया कि इस आयोजन के मौके पर स्व जितेन्द्र बागड़ा के हजारों मित्रों और समर्थकों ने जोश और उत्साह के साथ बढ चढकर हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को आईएसआई मार्क के हैलमेट देकर सम्मानित किया गया। शिविर मे विशिष्ट अतिथि महापौर मुनेश गुर्जर,मंजू शर्मा विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष, सीताराम अग्रवाल, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, राजपाल शर्मा, गिर्राज गर्ग, एव विधाधर नगर के पार्षद व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी कार्यकर्ताओं और रक्त दाताओं को सम्मानित किया। शिविर के आयोजक विजय बागड़ा ने बताया कि संयोजक जितेन्द्र भारद्वाज, सुगन सिंह, जयप्रकाश बागडा, विशाल सिंह, सुरेन्द्र कटारिया, पवन सिंह,  सत्यनारायण कुमावत और हजारों मित्रों ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने बताया की स्व. जितेन्द्र बागड़ा की पुण्यतिथि पर 517 युनिट रक्त रक्तदाताओं के सहयोग से कार्यक्रम के मौके पर एकत्रित किया गया।