चितौड़गढ़ ब्यूरो रिपोर्ट।
चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को एक भीषण सडक हादसा हो गया। हादसे मे दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक दोनो भाई कपासन नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजें बताये गये है। जानकारी के मुताबिक जिले के कपासन निवासी नन्दकिशोर सोनी के पुत्र मयंक और चित्रांशु सोनी कपासन से भीलवाड़ा की और जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव कार में ही फंस गए थे। इनके शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि कार के आगे चल रहे ट्रोले ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके कारण पीछे से तेज गति से आ रही कार ट्रोले में जा घुसी। हादसे में मृत मयंक और चित्रांशु दोनों सगे भाई थे। दोनों कपासन चेयरमैन मंजूदेवी सोनी के भतीजे थे। मयंक और चित्रांशु का भीलवाड़ा में एक ज्वेलरी की दुकान है। जिसके कारण दोनों भीलवाड़ा में ही रह रहे थे। यह दोनों शीतला अष्टमी पर कपासन होली खेलने और त्यौहार मनाने आए थे। त्यौहार मनाने के बाद दोनों कपासन से रवाना हुए थे।

0 टिप्पणियाँ