जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है। भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव हैं। भक्तों पर वे हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं और उनके कष्टों को दूर करते हैं। वे हमें समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे।

0 टिप्पणियाँ