जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देवस्थान विभाग व तीन निजी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाली भागवत कथा की शुरुवात आज यानि कि महाशिवरात्रि से होगी। कथा आज से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी। कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी। उद्योग एवं देवस्थान वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत भी कलश यात्रा में शामिल होंगी। विभाग की ओर से पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में बलदेवजी मंदिर परशुराम द्वारा में भागवत कथा होगी। व्यासपीठ से स्वामी अकिंचन कथा का वाचन करेंगे।