भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान राज्य के नागरिकों एवं मेडिकल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों खासकर जिले के युक्रेन प्रवासियों द्वारा भारतीय एंबेसी द्वारा जारी निर्देशों की पालना करने की अपील की है।जिला कलेक्टर रंजन मीडिया से रूबरू होते हुए प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मीडिया के द्वारा जिले के यूक्रेन में मेडिकल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के परिवारों से कहा कि छात्र के संपर्क में रहकर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन को देवें जिससे उनके द्वारा राज्य एवं केंद्रीय स्तर पर शेयर कर उनको यूक्रेन से बाहर निकालने का प्रयास कर भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार राजस्थान फाउंडेशन एवं रेजिडेंट कमिश्नर द्वारा कड़ी निगरानी रखे हुए हैं तथा केंद्र सरकार के साथ यह प्रयास कर रही है कि समय रहते सुरक्षित लाया जा सके तथा ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी ऐसे परिवारों से संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को हवाई अड्डों से घर तक पहुंचाने एवं उनके खाने एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है तथा नोडल अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं जो उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष के स्थापना कर दी गई है। जिसका दूरभाष नंबर 05644 220388 है। जिस पर संबंधित परिवार एवं अन्य व्यक्ति सूचना शेयर कर सकते हैं उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस आपदा की घड़ी में संयम रखें और भारतीय एंबेसी एवं विदेश मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना करें जिससे उन्हें सुरक्षित भारत लाया जा सके। रंजन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के छात्रों के सहायता के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है जिनमे सीएम हेल्पलाइन नंबर 181, दूरभाष सं. 0141-2229091, 2229111, मोबाईल नं. 8306009838 , राजस्थान भवन मुंबई के लिए मनोज तिवारी मोबाइल नंबर 9414764750, सौरभ सिन्हा 7229913892, 9414773675 एवं 9414321470, तथा श्रीमती ऋतु सोठी 8118829559 एयरपोट पर कार्यशील रहेंगे। साथ ही राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव 9910322344 है पर संपर्क कर सकते हैं। आई. जी.आई. एयरपोर्ट के लिए मनोज सिहं 9462635759, सोनू पुरी 9911311786 से संपर्क कर सकते हैं।