करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर स्थित पशुपालन निदेशालय प्रांगण में 14 मार्च से संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी, प्रमुख महामंत्री अर्जुन शर्मा व महामंत्री सज्जन सिंह के नेतृत्व में आमरण अनशन किया जा रहा है। आमरण अनशन स्थल पर करौली जिले के पशुधन सहायक व पशु चिकित्सा सहायक 26 मार्च को धरना देंगे व क्रमिक अनशन करेंगे।जिला संघर्ष संयोजक नीरज काचेरा ने बताया कि करौली जिले से सैकड़ों की संख्या में पशु चिकित्सा कर्मचारी 26 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहकर जयपुर में धरना देंगे। इसके लिए संघर्ष संयोजक नीरज काचेरा के नेतृत्व में देवेंद्र शर्मा, सुधीर पाराशर, लोकेश मीणा, अरुण शर्मा, मुकेश शर्मा ने जिले के कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश का प्रार्थना पत्र पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ खुशी राम मीणा को सौंपा। इससे पूर्व करौली क्षेत्र के कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर धरने में पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोनू कुमार मीणा, दौलतराम, सुभाष नवल, घनश्याम मीणा, हेमंत मीना, भगवान सिंह मीणा,राजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र मीणा, मुनेशी बाई, भूरो मीणा ,नरेश कुमार,खेमचंद मित्तल ,दीप सिंह जादौन सहित क्षेत्र के पशु चिकित्सा कर्मचारी मौजूद रहे। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सलाहकार राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश प्रजापत, जिला अध्यक्ष बृजमोहन मीणा व जिला मंत्री मोहन सिंह वर्मा ने जिले के पशु चिकित्सा कर्मियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में 26 मार्च को जयपुर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।