जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा मे अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सोमवार को प्रतिपक्ष के सदस्यों को निर्देशित किया कि वे विधानसभा द्वाराआवंटित किए गए मोबाइल आई फोन- 13 को तत्काल प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आग्रह पर ही राज्य सरकार ने विधायकों की डिजिटल तरीके से विधानसभा कार्रवाई को अधिक गतिशील बनाने के लिए यह मोबाइल आई फोन-13 दिया गया था। लेकिन प्रतिपक्ष के कई सदस्य ने इस फोन को वापस लौटा दिया है। ऐसे में मैं निर्देशित करता हूं कि वे अपना मोबाइल आईफोन 13 वापस ले ले। उन्होंने स्पष्ट किया कि फोन नहीं लेने से विधायक विधानसभा की पेपरलेस कार्यप्रणाली से वंचित हो जाएंगे। ऐसे में यह फोन उनके और विधानसभा दोनों के प्रक्रिया को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए आवश्यक है। आपको बता दें, कि भाजपा विधायक दल ने तय किया था कि वे महंगा मोबाइल फोन नहीं लेंगे। इससे जनता पर भार पड़ेगा इस निर्णय के साथ ही लगभग 37 भाजपा विधायकों ने आईफोन 13 को लौटा दिया था। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर जोशी ने कहा कि मै दुस्साहस करके कहता हू की सभी विपक्षी जिन्होंने मोबाइल लौटाए है वह वापस ले। मै निवेदन करूंगा तो शायद कुछ सदस्य मोबाइल नही लेगे इसलिए मै निर्देशित कर रहा हूँ।