बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बीकानेर में एक वुलेन फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीएम गहलोत ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक बीकानेर शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक वुलेन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए चार मजदूर उतरे थे। टैंक में गंदगी और भीषण दुर्गंध बर्दाश्त नहीं कर पाने पर सभी की दम घुटने से मौत हो गई। जिसमे से तीन मजदूरों ने टैंक में ही दम तोड़ दिया जबकि एक को पीबीएम रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।बीछवाल पुलिस के अनुसार हादसा करणी औद्योगिक क्षेत्र में ऊन मिल में हुआ है। जहां फेक्ट्री में बने गंदे पानी के वेस्ट के लिए बनाए गए सेफ्टी टैंक की सफाई करने चार मजदूर उतरे थे। गंदे पानी को मोटर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद सतह पर जमा गंदगी व जहरीली गैस से चारो मजदूरों का दम घुटने लगा। जिससे तीन मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया। लेकिन अंत में उतरे मजदूर की सांसें चल रहीं थीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मृतकों की शिनाख्त कालूराम, लालचंद, चोरूलाल व नायक के रूप में हुई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी और गोविंद मेघवाल ने दुख जताया है।

0 टिप्पणियाँ