जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
खेलों में बढ़ती रुचि और लोकप्रियता के चलते अब वॉलीबॉल ने भी धमाकेदार शुरूआत कर दी है। पिछले दिनों हैदराबाद में हुए रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के फ़ाइनल में वॉलीबॉल के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के ज़बरदस्त समर्थन और उत्साह को देखते हुए लगता है कि रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग IPL से कम नहीं गिनी जाएगी।
प्राइम वॉलीबॉल लीग के CEO जॉय भट्टाचार्य ने इसकी सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी और पूरी टीम व दर्शकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित हुई इस लीग को दर्शकों ने बड़े चाव से देखा और सराहा है। कोविड संक्रमण के दौर में भी इसके प्रशंसक कम नहीं हुए बल्कि सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित “प्राइम वॉलीबॉल लीग” के दर्शकों की संख्या में ज़बरदस्त उछाल भी दिखाई दिया।
“रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग” के सफल आयोजन और इसकी लोकप्रियता के पीछे बेसलाइन के MD और CEO तुहीन मिश्रा की कड़ी मेहनत और अनुभव का कमाल है। आपको बता दें, कि तुहीन मिश्रा ना सिर्फ़ बेसलाइन के कर्ता धर्ता हैं बल्कि “प्राइम वॉलीबॉल लीग” की शुरुआत के प्रमुख लोगों में से एक भी हैं। “प्राइम वॉलीबॉल लीग” में लोकप्रिय हुए “सुपर सर्व” और “सुपर पोईंट” के रचियता भी तुहीन मिश्रा ही हैं।
आपको याद होगा कि इस “प्राइम वॉलीबॉल लीग” में वॉलीबॉल के आक्रामक खिलाड़ी लवमीत कटारिया और “अहमदाबाद डिफ़ेंडर्स” टीम के हेड फ़िजियो डॉक्टर उत्कर्ष कुलश्रेष्ठ राजस्थान के जयपुर से हैं।

0 टिप्पणियाँ