जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात हुई।यह लम्बी मुलाक़ात संसद भवन में हुई। श्रीमती राजे ने नड्डा को चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर बधाई दी और आने वाले समय में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले है उनमें भाजपा की जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री की पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से भी मुलाक़ात हुई थी। उनकी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाक़ात हुईं थी।

0 टिप्पणियाँ