सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सीमेंट फैक्ट्री निवासी काँग्रेस कार्यकर्ता प्यारेलाल के साथ मारपीट करने के मामले में मानटाउन थाना पुलिस द्वारा सीमेंट फैक्ट्री के चार जनों को हिरासत में लेने के मामले को लेकर आज भाजपा नेता विरेंद्र सिंह भाया के नेतृत्व में सीमेंट फैक्ट्री के दर्जनों लोग मानटाउन थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यवाही को गलत बताते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया । भाजपा नेता विरेंद्र सिंह भाया का कहना है कि काँग्रेस कार्यकर्ता प्यारेलाल के साथ किसी के द्वारा मारपीट नही की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा उनके व उनके बेटे सहित अन्य चार पांच लोगों खिलाफ मारपीट का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई। झूठे मामले में विधायक दानिश अबरार के इशारों पर पुलिस द्वारा सिमेंट फैक्ट्री के चार जनों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमे दो नाबालिग है। भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस विधायक के दबाव में कार्यवाही कर रही है। जबकि उनके पास उनकी बेगुनाही के पूरे सबूत है। जिस रात में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ मारपीट की बात कर रहा है उस रात के उनके पास अपने घर व घर के आस पास के सीसी टीवी फुटेज है। लेकिन पुलिस विधायक के दबाव में झूठे मुकदमे में भाजपा कार्यकर्ताओं एव उनके समर्थकों को बेवजह परेशान कर रही है। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भाया ने मामले की निष्पक्ष जाँच करने एव झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्यारेलाल के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ