झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड जिला पूल के ड्राइवर भगवती प्रसाद का रिटायर्मेंट होने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर राधेश्याम डेलू ने ड्राइवर भगवती प्रसाद को मिनी सचिवालय मे अपनी सरकारी कार मे पीछे की सीट पर बिठाकर घर तक छोडने गये।झालावाड मे जिला पुल के ड्राइवर भगवती प्रसाद का 42 साल की नोकरी पूरी करने के बाद उनका रिटायर्मेंट हुआ है। भगवती प्रसाद वर्तमान मे जिला पूल मे वीआईपी को कार से लाने ले जाने मे लगा रखा था। साथ ही जिला कलेक्टर एव अतिरिक्त जिला कलक्टर भी जिले के दोरे पर लेकर जाते थे। भगवती प्रसाद प्रारंभ मे इरिगेशन डिर्पाटमेट मे हेल्पर के पद पर नियुक्त थे बाद मे प्रमोशन होने के बाद ड्राइवर बने। इतने लम्बे समय तक जिला प्रशासन की कारो के ड्राइवर रहने पर उनके रिटायर्मेंट पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू उनको कार मे बिठाकर उनके घर तक छोडने गये। अतिरिक्त जिला कलक्टर के साथ जिला कलक्टर के रीडर दीपक भाटिया भी साथ थे।

0 टिप्पणियाँ