जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के एक्सीडेंट की खबर सुन कर उनकी कुशलक्षेम पूछने भारी तादाद में महिलायें उनके सरकारी आवास पर पहुंची। इनमें अधिकांश महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थी। इन सभी महिलाओं ने एक्सीडेंट के बावजूद श्रीमती राजे को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
 सभी महिलाओं ने पूर्व सीएम का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होंने बड़ा दिल रखते हुए एक्सीडेंट करने वाली बच्ची को नसीहत देते हुए माफ़ कर दिया और उसके सिर पर हाथ रख कर उसे आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा कि वसुन्धरा हमारी रोल मॉडल है। उन्हें ईश्वर हमेशा सुरक्षित रखे श्रीमती राजे ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सब महिलाओं की, सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाएँ और ईश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है इसलिए जो भी मुसीबत आती है टल जाती है। 
बता दें, कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे की कार बुधवार शाम को उस वक़्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वे विद्याधर नगर में संत गोविंद देव गिरी महाराज के दर्शन करने जा रही थी। पुलिस ने कार चालक तान्या को पकड़ लिया। लेकिन पूर्व सीएम ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे व उसकी ज़ब्त कार को छुड़वा दिया।उन्होंने तान्या को बुला कर प्यार से समझाया ‘बेटा भविष्य में गाड़ी धीरे चलाया करो। ये तो मेरी कार का ही नुक़सान हुआ है कहीं तुम्हारे लग जाती तो ? हमेशा ध्यान रखो कि सावधानी जीवन को ख़तरे से बचाती है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा,पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता मालिक,स्नेहा साबू,बीना मेठी,कुंती शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री नवरत्न छीपा,उपाध्यक्ष रजनी पांडे,भाकरोटा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंदू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीता यादव,महिला मोर्चा की मंत्री प्रेम यादव,संगानेर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु शर्मा भी मौजूद थी।