जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 282 नये केस सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।चिकित्सा विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी जयपुर में 110 मरीज मिले।इसके अलावा अजमेर में 5, बांसवाड़ा में 28, बारां में 9, बाड़मेर में 7, भीलवाड़ा में 10, बीकानेर में 9, चित्तौड़गढ़ में 8, चूरू में 1, दौसा में 3, गंगानागर में 6, हनुमानगढ़ में 1, जालोर में 1, झालावाड़ में 3, झुंझुनू में 6, जोधपुर में 20, करौली में 5, कोटा में 9 और नागौर में 14 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वही पाली में 4, प्रतापगढ़ में 1, राजसंमद में 1, सवाई माधोपुर में 6, सीकर में 3, सिरोही में 5, टोंक में 3 और उदयपुर में 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।