जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्राचीन राजस्थानी मिरासी समुदाय पर आधारित नाटक "भंवरया कालेट" को अंतराष्ट्रीय स्तर पर "एशियन यूथ
थिएटर फेस्टिवल-2022, कंबोडिया" में स्थानीय कलाकारों के साथ कलंदर सोसाइटी को मंचन करने के लिए निमंत्रण मिला है। नाटक सिकंदर खान द्वारा लिखित एवं निर्देशित है। जिसमें मुख्य किरदार में सिकंदर खान, मोईन अयान और तितिक्षु राज है।
कलंदर सोसाइटी के उद्देश्य है कि देश की संस्कृति को थिएटर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के साथ साझा करें। पिछले साल नाटक भंवरया कालेट" का चयन "केन्या इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल-2021" में हो चुका है।

0 टिप्पणियाँ