करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ नवीन चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का इकाई में हुआ। जहां पीएमओ डॉ पूरणमल वर्मा और डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की एवं आमजन से अपील की वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। शुभारंभ दौरान डॉ जीएन अग्रवाल, डॉ. बत्ती लाल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक मोहम्मद हिसार, जिला आईईसी समन्वयक लखन सिंह लोधा , बच्चों के परिजन सहित इकाई स्थिति स्टाफ मौजूद रहा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश चंद मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज से हुई है जो तीन दिवस तक चलेगा। जिसमें जिले के प्रत्येक 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी रविवार को पोलियो बूथ बनाए गए हैं एवं 28 फरवरी और 1 मार्च को बूथ तक न पहुंचने वाले बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ