जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक संकल्प लिया है कि राजस्थान से कांग्रेस को सत्ता के हटाने के बाद ही वह पगड़ी पहनेंगे। इसके अलावा भाजपा के सत्ता में आने तक रात का खाना यानी डिनर लेना बंद कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कसम के पूरा होने के बाद ही वह फूलों की माला पहनेंगे।दरअसल उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाते समय सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके लिए माला, गुलदस्ते और अन्य उपहार लाते रहे हैं। मगर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कि पहले अपनी पार्टी को सत्ता में वापस लाएं और उसके बाद ही मैं इन मालाओं और गुलदस्ते को स्वीकार करूंगा। साथ ही अपने प्रण के बारे में बताया कि जब तक भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटती तब तक वह डिनर नहीं करेंगे। राजस्थान में पार्टी की रणनीति के बारे बताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों में नए उम्मीदवार दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। यह सुनिश्चित बीजेपी 50 प्रतिशत नए चेहरों को उतारने की प्लानिंग कर रही है। राजस्थान में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भीतर हो रहे सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पूनिया ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी इलाकों की यात्रा कर रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं की रणनीतिक पहल की वजह से भाजपा पंचायत चुनावों में मजबूत रही और सत्ताधारी कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी।प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने पार्टी मे गुटबाजी के सवाल पर कहा कि वह पार्टी के एक विनम्र कार्यकर्ता है, और सभी को साथ लेकर चलने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे है। हम एक बड़े परिवार की तरह हैं जहां कई मुद्दे हैं, लेकिन उनका समाधान भी किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ