बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले के सेड़वा थाने में एक पटवारी के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार और और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपी अगस्त 2021 में पीड़िता के संपर्क में आया था। इसके बाद से लगातार महिला के साथ रेप करने और वीडियो कॉल के जरिए प्रताड़ित कर रहा था। सेड़वा पुलिस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अगस्त 2021 में एक युवक उसके घर पहुंचा और पूछा कि ग्वार फसल की बुवाई की है क्या। मना किया तो उसने कहा कि बुवाई क्यों नहीं की ? उसने खुद को पटवारी और नाम इंद्रसिंह बताया तथा कहा कि फसल की गिरदावरी करने के लिए आया हूं। इसके बदले सरकारी फायदा दिलाता हूं। इस पर उसने बैठने को कहा। इस दौरान जब पति पड़ौस में दूध लेने गया तो आरोपी ने पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने पति के पास मोबाइल नहीं होने पर उसके नंबर लिए। इसके बाद लगातार शराब के नशे में मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 25 दिसंबर की रात 11 बजे वीडियो कॉल किया और बाहर सड़क पर बुलाया। मना किया तो कुछ ही देर में आरोपी घर पहुंच गया। बच्चों को छोड़कर घर के बाहर आई जहां एक कच्चे झोंपे में ले गया। आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता के फोटो और वीडियो लिए। इसके बाद लगातार डेढ़ माह से हर तीसरे-पांचवे दिन वीडियो कॉल कर बाड़मेर, जोधपुर आकर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पटवारी इंद्रसिंह ने महिला को आवास और टांका स्वीकृत कराने का लालच दिया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकतें कर रेप के लिए दबाव बनाया था। साथ ही पीड़िता के वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पास 20 जनवरी को रात में पटवारी का कॉल आया और उस पर दबाव बनाया। उसके बाद पटवारी ने नग्न होकर अश्लील हरकतें की। सम्पूर्ण अश्लील हरकत का वीडियो पीड़िता ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस वीडियो व आरोप के आधार पर जांच कर रही है। सेड़वा थानाधिकारी के मुताबिक पटवारी इंद्रसिंह के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल व अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। उधर  प्रशासन ने भी मामले की सम्पूर्ण रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।