चूरू ब्यूरो रिपोर्ट।
चूरू के सरदारशहर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में सरदारशहर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी बलराज सिंह मान ने बताया कि नाबालिग बहनों के पिता ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसकी पांच बेटी और एक लड़का है। तीन बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि दो नाबालिग घर पर रहती हैं। रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने नाबालिग बेटियों का पिछले 1 साल से शारीरिक, मानसिक शोषण व दुष्कर्म कर रहे हैं। साथ ही किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि 31 जनवरी की रात तीन युवक उसके घर पर आए और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई ने तीनों को जाते हुए देखा तो पीछा किया। इस पर दो युवक फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया। उसके घर जाकर उलाहना दिया तो उनपर कोई असर नहीं हुआ। रिपोर्ट में बताया कि उसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।