सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
करौली जिले के सपोटरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बुकना के गांव धूलवास में छेड़छाड़ एवं मारपीट का मामला सामने आया है। जिसकी प्राथमिकी पीड़िता ने पुलिस थाना सपोटरा में दर्ज करवाई है। सपोटरा थाना अधिकारी उदय भान सिंह यादव ने बताया कि 45 वर्षीया पीड़िता मंतर देवी पत्नी रामजीलाल जाति प्रजापत निवासी धुलवास ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया है कि मेरी 10 साल की बेटी जो पहाड़ों में बकरी चराने जाती है  24 फरवरी को मेरी बेटी ने घर पर आकर बताया कि काडू पुत्र खिलाड़ी प्रजापत मुझे मोबाइल में गंदी गंदी वीडियो दिखाता है जब  25 फरवरी को सुबह 9:00 बजे मैंने और मेरी बड़ी बेटी ने खिलाड़ी के घर पर जाकर घरवालों से गंदी गंदी वीडियो दिखाने की बात कही तो इसी बात पर नाराज होकर कंचो देवी पत्नी खिलाड़ी, मंगली, निरी, भोलो आदि ने  खुरपा दातडी व लाठी-डंडों से हमारी मारपीट कर दी, जिससे हम चोटिल हो गए। मेरे व मेरी बच्ची के चोट लगने पर हम जमीन पर नीचे गिर गए और आस-पड़ोस के लोगों ने हमें बचाते हुए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सपोटरा में भर्ती कराया। सपोटरा पुलिस ने पीड़िता की प्राथमिकी के आधार पर चोटों का नजरी निरीक्षण करते हुए अपराध धारा 323, 341,143 आईपीसी व 11/12 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।