जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर नेट थियेट पर जब अचानक राजस्थान की शान गजल गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन पहुंचे और कहां की हम कुछ ग़ज़ल नेट थिएट के मंच से हमारे श्रोताओं को सुनना चाहते हैं। हमने कहा कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि आप गजल सुनाने पहुंच गए तब मोहम्मद हुसैन भाई ने कहा कि आज बड़े भाई अहमद हुसैन का 72 वां जन्मदिन है। हम उसे गाकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आनन-फानन में स्टेज सजाया गया और उसके बाद उन्होंने मंच पर खड़े होकर गजल की महफिल सजाई और उन्होंने भरदे झोली मेरी या मोहम्मद लौटकर न जाऊंगा खाली गाकर अपने चाहने वालों को आनंदित किया।इस अवसर पर गायक मोहम्मद वकील, वायलिन वादक गुलजार हुसैन, गायक जावेद, रहबर अहमद, धृति शर्मा, अनिल मारवाड़ी, मनोज स्वामी, जितेंद्र शर्मा, रोहित खंडेलवाल  सहित कलाकारों ने आकर उन्हें बधाइयां दी। फिर ऊन्होंने अपने चिर परिचित मुस्कुराहट के साथ बधाइयां स्वीकार की और सब का आभार व्यक्त किया।