अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
अजमेर मे सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 810वां उर्स का आगाज बुधवार रात को चांद दिखने के दीदार के साथ हो गया है। जायरीनों की आवक देखते हुए पुलिस महकमे ने भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। 5 हजार पुलिस कर्मी उर्स में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए हैं। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का जवान तैनात।

जहां से जायरीन की आवाजाही रहती है प्रशासन ने उन रास्तों पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। दरगाह के बाहर और भीतर भी पुलिस कर्मी हर आने जाने वाले पर निगाह रखे हुए हैं। इसके अलावा सादा वर्दी में भी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई। यह पुलिस कर्मी संदिग्ध एवं जेब कतरों पर विशेष निगाह रखेंगे। दरगाह में बेग या अन्य कोई सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। दरगाह में लगे कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। इधर दरगाह में जन्नती दरवाजा खुल चुका है। चांद दिखने के साथ उर्स का आगाज भी हो गया है जो छोटे कुल की रस्म तक खुला रहेगा। वही जायरीन के ठहरने की व्यवस्था कायड़ विश्राम स्थली में की गई है। कायड़ विश्राम स्थली पर भी पुलिस के जवान सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। इसके अलावा जायरीन होटल गेस्ट हाउस और धर्मशाला में भी अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार ठहर रहे हैं। खुफिया पुलिस की पैनी नजर होटल गेस्ट हाउस और धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों पर रहेगी। दरगाह के सभी गेटों पर पुलिस जाप्ता लगाया गया है।