जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर ग्रेटर मेयर की कमान फिर से डॉ. सौम्या गुर्जर ने संभाल ली है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद बुधवार को सौम्या गुर्जर ने करीब 7 महीने बाद दोबारा महापौर का पदभार संभाला है। इस दौरान महापौर ने कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। आगे भी वह जनता के भले के लिए कटिबद्ध रहेंगी। मेयर की कुर्सी संभालने पर पार्षदों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।