जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे शनिवार को कोरोना के 648 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि प्रदेश में एक भी कोरोना से मौत दर्ज नहीं की गई हैं। चिकित्सा विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 225 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अजमेर में 17, अलवर में 14, बांसवाड़ा में 21, बारां में 12, बाड़मेर में 7, भरतपुर में 9, भीलवाड़ा में 9, बीकानेर में 24, चित्तौड़गढ़ में 8, चूरू में 12, दौसा में 5, धौलपुर में 6, डूंगरपुर में 4, गंगानागर में 10, हनुमानगढ़ में 10,, जैसलमेर में 4, जालोर में 7, झालावाड़ में 19, झुंझुनू में 10, जोधपुर में 55 और करौली में 5 नए मरीज मिले।इसके अलावा कोटा में 45, नागौर में 7, प्रतापगढ़ में 3, राजसंमद में 38, सवाई माधोपुर में 15, सीकर में 11, सिरोही में 1, टोंक में 5 और उदयपुर में 31 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।