जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पेपरलेस आवेदन करने हेतु पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति/अनु.जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग) अन्य पिछडा़ वर्ग, आर्थिक पिछडा़ वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ््यक्रमों में प्रवेशित व अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों (कक्षा 11 एवं 12 वीं के अतिरिक्त) द्वारा वेबसाईटwww.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल SCHOLARSHIP SJE App पर क्लिक कर पेपरलेस आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने, आवेदन पत्र भरने के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब नवीन निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 कर दी गई है। इससे संबधित विस्तृृत जानकारी www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship विभागीय जिला कार्यालय में व्यक्तिश एवं विभागीय कॉल सेन्टर नं0 1800-180-6127 पर प्राप्त की जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ