भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
बूंदी की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र के ऊचा पटवार मंडल में तैनात पटवारी और उसके दलाल को बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने की एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बूंदी की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम के डिप्टी ध्यानचंद ने बताया कि परिवादी नेमराज ने शिकायत दी थी कि उसकी बजरी की दो ट्रैक्टर ट्रॉली जहाजपुर एसडीएम ने पकड़ी ली है। बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने के एवज में पटवारी और उसके दलाल ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जहाजपुर तहसील क्षेत्र की ऊंचा पटवार सर्कल में तैनात पटवारी भैरो सिंह गुर्जर ने दलाल महेंद्र कुमार के माध्यम से परिवादी से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने के एवज में गुरूवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत ली। जहा एसीबी की टीम ने सत्यापन कराया। सही पाए जाने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ऊंचा पटवार सर्कल में तैनात पटवारी भैरव सिंह गुर्जर और दलाल महेंद्र कुमार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।