जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में नये 8073 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है और 22 संक्रमित मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 1862 नए संक्रमित मिले।वही जयपुर में सबसे अधिक छह मौत हुई है। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, बूंदी, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, झुंझुनू, करौली में एक-एक मौत जबकि जोधपुर में तीन, कोटा में दो और उदयपुर में दो मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। प्रदेश में अब तक मौत का आंकड़ा 9332 तक पहुंच चुका है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर में गुरुवार को 1862 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि अजमेर में 344, अलवर में 417, बाँसवाड़ा में 168, बारां में 122, बाड़मेर में 53, भरतपुर में 167, भीलवाड़ा में 297, बीकानेर में 152, बूंदी में 74, चित्तौड़गढ़ में 174, चूरू में 139, दौसा में 39, धौलपुर में 76, डूंगरपुर में 360, गंगानागर में 205, हनुमानगढ़ में 148, जैसलमेर में 34, जालोर में 9, झालावाड़ में 101, झुंझुनू में 146, जोधपुर में 765, करोली में 40, कोटा में 245, नागौर में 278, पाली 332, प्रतापगढ़ में 146, राजसंमद में 139, सवाई माधोपुर में 161, सीकर में 178, सिरोही में 166, टोंक में 81 और उदयपुर में 465 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में गुरुवार को 59513 एक्टिव केस रहे और 7141 मरीज ठीक हुए। जयपुर में सबसे अधिक 14979 एक्टिव केस रहे। प्रदेश अब तक 1229134 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1160289 मरीज रिकवर हो चुके हैं।