जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर राजन विशाल ने कलक्ट्रेट में वल्र्ड विजन इंडिया और यूनिसेफ द्वारा चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशाल ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुये कोविड-19 के प्रति जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता वाहन शास्त्रीनगर के 20 कच्ची बस्तियों में रैली के माध्यम से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के बारे में आमजन को जागरूक करेंगे। यह अभियान 4 फरवरी से 10 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस दौरान जिला कलक्टर ने 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के पोस्टर का भी विमोचन किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) शंकर लाल सैनी सहित यूनिसेफ से जमीर अनवर, वल्र्ड विजन इंडिया की डायरेक्टर श्रीमती सस्मिता ललित जैना, प्रोग्राम मेनेजर जोसिया डेनीयल रीजनल कोडिनेटर सुनील गुप्ता से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ