अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर मे गणतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख को पीछे बैठाने का मामला तूल पकडता हुआ जा रहा है। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले के एक बड़े मंत्री के इशारे पर यह पूरा खेल हुआ है। जिला प्रमुख ने गुरुवार को पत्रकारों से मुताबिक होते हुए जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख पद का अपमान हुआ है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर भी इशारों ही इशारों में आरोप लगाते हुए कहा कि एक बड़े नेता के इशारे पर यह पूरा खेल हुआ है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया कांग्रेस सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे जिला कलेक्टर को जिले में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिला प्रमुख ने कहा कि छोटी मानसिकता वाले लोगों के लिए मेरा जूता है। उन लोगों से हम लड़ाई लड़ेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस मामले में सरकार को पत्र भेजा गया है। जिले के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है। जिला प्रमुख ने कहा कि इस मामले से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा जा रहा है, वो अपनी बात मुख्यमंत्री तक मचाएंगे।
यह था पूरा मामला।
जिला प्रमुख ने बताया कि नियम के अनुसार जिला प्रमुख का पद प्रथम नागरिक का पद होता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की होती है। जिला कलक्टर की तरफ से सेटिंग अरेंजमेंट किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री की पत्नी और अधिकारियों के परिजन आगे की तरफ बैठे हुए थे। जबकि जिला प्रमुख के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होती है। यह जिला प्रमुख पद का अपमान है। आपको बता दें, कि अलवर में जिला प्रमुख कांग्रेस पार्टी के हैं। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है। अलवर जिला कलेक्टर पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अलवर प्रकरण के मामले में भी जिला कलेक्टर पर गलत बयानबाजी के आरोप लगे थे लेकिन उसके बाद भी जिला कलेक्टर को नहीं हटाया गया है। ऐसे में जिला प्रमुख ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

0 टिप्पणियाँ