करौली
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में नये साल मे बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसी क्रम मे करौली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपना पदभार संभाला। पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्मिकों और अधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने नववर्ष की बधाई देते हुए बताया कि जनता की अपेक्षा पर खतरा उतरने की पहली प्राथमिकता रहेगी। वर्तमान में पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि जिले की जनता की पुलिस से क्या अपेक्षाएं हैं। उन अपेक्षाओं पर हम किस तरह से खरे उतर सकते है।
क्षेत्र विशेष की क्या समस्या है। उनको जानने का प्रयास करेंगे। टीम भावना के साथ काम करेंगे। जनता को एक बेहतर पुलिसिंग दे पाए। इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। करौली की जनता पुलिस का सहयोग करेगी ऐसी अपेक्षा करता हूं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त लगाम लगाया जाएगा। साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले मे कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ