धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
इंडियन सोसाइटी ऑफ अग्रि बिज़नेस प्रोफेशनल संस्था को जिला प्रशासन धौलपुर एवं राजस्थान सरकार  सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस पर आरएसी ग्राउंड धौलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। ये सम्मान संस्था की ओर से संस्था प्रतिनिधि लटुर सिंह गुर्जर को दिया गया है। संस्था की ओर से जिले मे कोविड पर उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया। जिसमे वैक्सीन जागरुकता, घर घर वैक्सीन, वैक्सीन पंजीकरण, कोविड कीट वितरण, एनसीडी स्कैनिग, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का गरीब लोगों को लाभ दिलवाने पर कार्य के सफल संचालन पर संस्था को सम्मानित किया गया। पुरूस्कार राज्य सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जाहिदा खान, जिला कलेक्टर आर के जायसवाल, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना की उपस्थिति में दिया गया। इस अवसर पर संस्था के अभिलेख केसरी, राजेश धाभाई, संतोष गोड, जीतेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, हरिकेस प्रजापति और अजय कुमार उपस्थित रहे।