बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। बाड़मेर जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की गडरा और मुनाबाव सीमा चौकियों पर बीएसएफ की ओर से पाक रेंजर्स को गणतंत्र दिवस के मौके पर मिठाई भेंट की गई। इस अवसर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने भी मिठाई भेंट करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में मिठाइयों का आदान-प्रदान निलंबित कर दिया गया था। जबकि इससे पहले 2018 में बीएसएफ ने 26 जनवरी को नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं पर परंपरा को छोड़ दिया था।

0 टिप्पणियाँ