जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राजकीय निवास पर झंडारोहण किया। आर्य ने वहां उपस्थित जनों और समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राजस्थान पुलिस के जवानों ने मुख्य सचिव को सलामी दी और मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता आर्य, मुख्य सचिव कार्यालय में संयुक्त सचिव मुकेश शर्मा, मुख्य सचिव कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ