जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
विधानसभा अध्यक्ष डा.सी.पी. जोशी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।विधानसभा भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राजस्थान पुलिस के सैंट्रल बैंड ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर श्रीमती हेमलता जोशी, विधायक, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक ओर विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष डा. जोशी ने सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।