करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले भर में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेशचन्द मीना ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले की 17 प्रतिभाओं को उनके विभागों मे ही प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।मंत्री ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर सब इन्पेक्टर कैलाश चंद के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, आरएसी, राजस्थान महिला पुलिस, होमगार्ड, राजस्थान वन पुलिस केडेट, सिविल डिफेंस एवं पुलिस बैण्ड की धुन पर मार्चपास्ट में भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। समारोह में जिले की शहीद वीरांगनाओं को यथास्थान मुख्य अतिथि द्वारा शॉल उढाकर एवं मिठाई का डिब्बा भेट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अनेकता मे एकता मंत्र, बच्चों मे वीरों की परछाई एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा बस इतना ही कहना कि कोरोना को हराना व वैक्सीन लगवाना जैसे गीत प्रस्तुत किये।
प्रदेश के विकास मे सभी अपनी भागीदारी निभाएं।
समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हमें जो कर्त्तव्य सौंपे गए है उनका पालन पूर्ण ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करें तभी देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने इस अवसर देश को आजादी दिलाने वाले जिन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी उन सभी को नम्न करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के कारण आज हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 60 देशों से अधिक देशों के संविधानों को अध्ययन कर 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान को बनाया। उन्होंने कहा कि राज्य की उन्नति मे चिकित्सा, शिक्षा, आईटी क्षेत्र, ग्रामीण विकास, विद्युत आदि क्षेत्रों मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व मे विकास के कार्य हुए है कोरोनाकाल मे राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा जो व्यवस्थाए की उससे हमारे राज्य के नागरिक सुरक्षित रहे जिसकी प्रधानमंत्री द्वारा भी तारीफ की गई। कोरोना की द्वितीय लहर मे भी जिला प्रशासन द्वारा जो उदाहरण पेश किये गये वे सराहनीय रहे और यहा तक कि जब महामारी फैल रही थी तो जयपुर से भी कोरोना के मरीज इलाज के लिये करौली आ रहे थे।यह चिकित्साकर्मियों, जिला प्रशासन पुलिस , स्वयं सेवी संगठनो, व्यापारिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा जो सहयोग किया गया उसके कारण ही करौली निवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाया गया। कोरोना की तृतीय लहर मे भी करौली मे पर्याप्त सुविधाए मौजूद है इसलिये कोविड से बचने के लिये हम सब को कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए सुरक्षित रखना है। 
समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती शिमला, नगर परिषद करौली सभापति रशीदा खातून, करौली पंचायत समिति प्रधान हुकमबाई, जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, उपवन संरक्षक रामांनन्द भाकर व सुमित बंसल एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शहीदों की वीरांगनाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत व्याख्याता बृजकिशोर शर्मा ने किया। 
 
कलक्ट्रेट भवन पर जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण।
जिला मुख्यालय सहित उपखण्ड स्तरीय सभी कार्यालयों पर कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने निवास पर प्रातः 8 बजे एवं कलक्ट्रेट भवन पर प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। सभी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संस्थाप्रधानों द्वारा ध्वज फहराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने ध्वजारोहण किया। मंडरायल उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम प्रदीप कुमार चौमाल ने एव सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम अनुज कुमार ने ध्वजारोहण किया।

प्योर इंडिया ट्स्ट पाठशाला में धूम धाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
प्योर इंडिया ट्स्ट करौली के प्रोजेक्ट मैनेजर खुशबिहारी व्यास ने बताया कि  सुधा ट्यूशन सेन्टर पर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि अमित कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम मे सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पठ पर दीप प्रज्जलित कर कार्यकर्म की शुरुआत की गई। उसके बाद पाठशाला के बच्चों ने राष्टगान गाया। बच्चों ने देशभक्ति गीत सुनाए। उसके बाद बच्चों को दन्तमंजन, स्टेशनरी, आदि सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को पाठशाला के लिए एक कम्प्यूटर की घोषणा की गई। बच्चों को हरदम मदद का भरोसा दिया।संस्थापक प्रंशात पाल के निर्देश में सभी पाठशाला को निशुल्क संचालित किया जा रहा है।