जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में कोरोना ने अपनी रफ्तार बढ़ानी शुरू कर दी है। लगातार प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं प्रदेश में 1883 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में जयपुर और जोधपुर में एक-एक कोरोना मरीजों की भी मौत हुई है। राजधानी जयपुर में 1138 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 58 मरीज वैशाली नगर में मिले हैं। राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर में 94, अलवर में 79, बाँसवाड़ा में 9, बाड़मेर में एक, भरतपुर में 36, भीलवाड़ा में 31, बीकानेर में 34, चित्तौड़गढ़ में 13, दौसा में 3, धौलपुर में एक, डूंगरपुर में 8, गंगानागर में 21, हनुमानगढ़ में 3, झालावाड़ में 4,, झुंझुनू में 3, जोधपुर में 230, करौली में 4, कोटा में 53, नागौर में 4, प्रतापगढ़ में 23, सवाई माधोपुर में 9, सीकर में 36, सिरोही में 14, टोंक में 4, उदयपुर में 28 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
ओमीक्रोन के 62 नए मामले।
प्रदेश में 62 ओमीक्रोन के नए मामले सामने आए हैं। जयपुर में 52 कोटा 02, हनुमानगढ 1 भरतपुर 1, सीकर 1 अलवर 1 एवं अन्य राज्यों के 4 केस सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में 236 व्यक्ति ओमीक्रोन पॉजिटिव पाये गये है। वहीं कोरोना एक्टिव केस की बात की जाए तो प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 5016 पहुंच गई है। जबकि 48 मरीज रिकवर हुए। जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक 3246 रही। प्रदेश में अब तक कोरोना से 8967 मौतें हो चुकी है और 960453 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 946470 मरीज रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ