टोंक ब्यूरो रिपोर्ट।
जिले के एसपी ओमप्रकाश समेत 3 अधिकारियों का तबादला हो गया है। एसपी को डीआईजी पद पर प्रमोशन होने पर आर्म्ड बटालियन पुलिस मुख्यालय जयपुर में लगाया है। वहीं टोंक एसडीएम, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का तबादला किया गया है। बीती रात सरकार की ओर किए गए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के तबादलों की सूची में टोंक एसडीएम व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तो लगा दिए, लेकिन अभी नए एसपी नहीं लगाए है। इसको लेकर लोगों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
जयपुर मुख्यालय से निकली तबादला सूची में एसपी ओमप्रकाश का डीआईजी पद पर प्रमोशन हुआ है। ऐसे में उन्हें जयपुर मुख्यालय पर उप महानिरीक्षक आर्म्ड बटालियन जयपुर पद लगाया है। ये करीब डेढ़ साल एसपी पद पर रहे। इनके अलावा टोंक एसडीएम नित्या के का तबादला मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) बीकानेर किया है। जबकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सौम्या झा को संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग जयपुर लगाया है। टोंक एसडीएम नित्या के व जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.सौम्या झा करीब एक साल से टोंक में है।
देशलदान मुख्य कार्यकारी अधिकारी व गिरधर एसडीएम होंगे
पाली के एसडीएम देशलदान को टोंक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर लगाया है। वहीं झालावाड़ जिले के भवानीमंडी के एसडीएम गिरधर को टोंक एसडीएम पद पर लगाया है।

0 टिप्पणियाँ