जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने नववर्ष पर शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जोशी ने अपने राजकीय निवास पर उनसे मिलने आए लोगों को नये वर्ष की बधाई दी। डॉ. जोशी से मिलने वालों में मंत्रीमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।