जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जालोर के चितलवाना के पास एन. एच. 68 से एक ट्रेलर नर्मदा नहर में गिर गया जिससे चालक की डुबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कडी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। SDRF राजस्थान सेनानायक पंकज चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर के अंतर्गत एन. एच. 68 से एक ट्रेलर नर्मदा नहर में गिर जाने पर उसमें डूबे चालक को बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मेहनत के उपरांत नहर से चालक के शव को प्राप्त कर स्थानीय प्रशासन के सुपूर्द किया। स्थानीय नागरिकों एवं स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए रेस्क्यू कार्य की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ