भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर जिले के बयाना कारागार में एक बंदी ने बैरक से बाहर निकलने की जिद करते हुए मुख्य प्रहरी पर हमला कर दिया। बंदी ने हमला कर मुख्य प्रहरी के हाथ का अंगूठा चबा लिया। पीड़ित मुख्य प्रहरी ने आरोपी बंदी के खिलाफ बयाना थाने में मामला दर्ज कराया है। बयाना जेल के जेलर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी बंदी बैरक से बाहर निकलने की जिद करने लगा। इस दौरान जब उसे बैरक से बाहर नहीं निकाला तो उसने मुख्य प्रहरी पर हमला कर दिया। आरोपी बंदी ने हमला कर के मुख्य प्रहरी के दाहिने हाथ का अंगूठा चबा लिया और उसे लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद मुख्य प्रहरी का शोर सुनकर अन्य प्रहरी दौड़कर पहुंचे और बंदी से मुख्य प्रहरी को छुड़ाया।
एचआईवी संक्रमित है बंदी।
आरोपी बंदी एचआईवी संक्रमित है, जिससे प्रहरी को भी एचआईवी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। घायल मुख्य प्रहरी को बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जेलर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी बंदी के खिलाफ बयाना थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

0 टिप्पणियाँ