झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ के खानपुर थाना क्षेत्र के सारोलाकलां कस्बे के रजाई गद्दे व्यापारी के रुई के गोदाम में आग लगने से मोहल्ले सहित कस्बे में हड़कंप मच गया । सारोला थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि कस्बे के रजाई गद्दे के व्यापारी नजर भाई के रुई के गोदाम में बुधवार 12 बजे करीब मशीन में हुई तकनीकी खराबी के चलते तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे रुई में आग लग गई। देखते ही देखते रुई की आग कमरे सहित पूरे गोदाम में आग का गोला बन गई। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया सूचना पर सारोला थाना पुलिस सहित विधुत कर्मी  मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका ।